Search This Blog

Sunday, December 2, 2018

गुर्जरों का सैनिक चरित्र


डॉ सुशील भाटी

गुर्जरों का एक सैनिक चरित्र रहा हैं आधुनिक भारत में इसे राज्य और समाज ने भी कई मायनो में स्वीकार किया हैं| इस सन्दर्भ में 1891 की भारतीय जनगणना  तथा ब्रिटिश भारत काल में प्रचलित ‘यौद्धा जाति सिद्धांत’ ‘मार्शल रेस थ्योरी’ काफी महतवपूर्ण हैं|
                               i
1891 भारतीय जनगणना खास बात यह थी की इसमें व्यवसाय के आधार जनसख्या की गिनती की गई थी | 1891 की भारतीय जनगणना के उच्च आयुक्त ए. एच. बैंस ने भारतीय जनसख्या को कृषक, पशुपालक, पेशेवर, व्यापारी, कारीगर, घुमंतू आदि 21 वर्गों में विभाजित किया हैं| इसमें प्रथम कृषक वर्ग (Agricultural Class) को पुनः तीन भाग में विभाजित किया गया हैं- 1. सैनिक एवं प्रभू जाति  (Military and Dominant) 2. अन्य कृषक (Other Cultivators) 3. खेत मजदूर (Field Labourers). ए. एच. बैंस लिखते हैं कि जनसख्या का 30% भाग कृषक वर्ग के अंतर्गत आता हैं, जिसके प्रथम सैनिक भाग में वो जातियां और कबीले आते हैं जो इतिहास के विभिन्न कालो में अपने प्रान्तों में शासन किया हैं|1891 की भारतीय जनगणना में  सैनिक एवं प्रभू जातियां जनसख्या का लगभग 10 % थी|
1891 की भारतीय जनगणना की जनरल रिपोर्ट के अनुसार भारत में चौदह सैनिक जातियां और कबीले हैं|

1.      राजपूत  (Rajput)
2.      जाट (Jat) )
3.      गूजर (Gujar)
4.      मराठा (Maratha) 
5.      बब्बन (Babban)
6.      नायर (Nair)
7.      कल्ला (Kalla)
8.      मारवा (Marwa)
9.      वेल्लमा (Vellama)
10.  खंडैत (khandait)
11.  अवान (Awan)
12.  काठी (Kathi)
13.  मेव (Meo)
14. कोडगु (Kodagu)

इस प्रकार हम देखते हैं कि 1891 की भारतीय जनगणना में गूजर जाति को भारत की मात्र चौदह सैनिक जातियों में तीसरे क्रम पर अंकित किया गया हैं| गूजर एक उत्तरी कबीला हैं सतपुड़ा और उत्तरी दक्कन के बहुत से पुराने किले इस नृवंश के शासको से सम्बंधित हैं| इस सम्बन्ध में 1891 की भारतीय जनगणना के उच्च आयुक्त ए. एच. बैंस लिखते हैं कि “ The Gujar is another northern tribe, but more like Rajputs than Jats; it is composed of varied elements. In the Panjab it is mainly agricultural, though it tends toward cattle grazing in southern planes. Elsewhere in India the title implies the latter occupation. Going further south, we meet the division of Bombay Presidency, to which it gives its name ........……It is undoubtedly a relic of one of the later Skythian waves which flooded the upper and western India, and many of the Satpura and north Deccan old forts and caves are attributed to the rulers of this race.”

                              ii

उन्नीसवी शताब्दी के अंतिम तथा बीसवी शताब्दी के आरभिक दशको में भारतीय सेना के उच्च अधिकारियो का एक वर्ग यह मानता था कि भारत में कुछ जातियां और कबीले अन्यो से अधिक लडाकू योद्धा हैं तथा वो इन्हें ही सेना में भर्ती करने के समर्थक थे| भारतीय सेना के प्रमुख कमांडर फ़ील्ड मार्शल रोबर्ट्स (1885- 1893 ई.) तथा लार्ड किचेनेर (Lord Kitchener) (1902- 1909 ई.) सेना के भर्ती मामलो में इसी योद्धा जाति सिधांत  ‘मार्शल रेस थ्योरी’ के समर्थक थे अतः इनके कार्यकाल में लडाकू योद्धा जातियों की खोजबीन की गई|

इसी क्रम में मेजर ए. एच. बिंगले ने भारत सरकार के आदेश पर जाट और गूजर जातियों का सर्वेक्षण किया और 1899 में “हिस्ट्री, कास्ट्स एंड कल्चर ऑफ़ जाट्स एंड गूजर्स” नामक एक पुस्तक लिखी जिसमे उसने जाट और और गूजरों के भोगोलिक वितरण, धर्म, रीति-रिवाज़, इतिहास और उनके सैनिक चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उसने इन्हें बहादुर और श्रेष्ठ सैनिक बताया हैं| भारत सरकार द्वारा मेजर ए. एच. बिंगले से इस पुस्तक को लिखवाने का उद्देश्य जाटो और गूजरों की भर्ती से सम्बंधित सैन्य अधिकारियो के लिए हस्तपुस्तक (Handbook) उपलब्ध कराना था, जिसके आधार पर इन जातियों से सम्बंधित उच्च कोटि के सैनिक भर्ती  किये जा सके| इस पुस्तक के आधार पर ब्रिटिश भारत में जाट और गूजरों को सेना में भर्ती किया गया| मेजर ए. एच. बिंगले ने अपने इस अध्ययन का दायरा बढ़ाते हुए अहीरों को भी इसमें सम्मिलित किया तथा 1904 में “कास्ट हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : जाट्स, गूजर्स एंड अहीर्स” पुस्तक लिखी| इसी क्रम में बी. एल. कोले ( B L Cole) ने 1924 में “हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : राजपूताना क्लासेज लिखी| इसी प्रकार आर. सी. क्रिस्टी (R C Christie) ने 1937 में हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : जाट्स, गूजर्स एंड अहीर्स” पुस्तक का संपादन किया| भारत सरकार के आदेश पर सैन्य अधिकारियो ने इसी प्रकार की हैंडबुक्स राजपूत, डोगरा, मराठा, गोरखा आदि जातियों पर भी लिखी थी|

आज़ादी से पहले गूजर मुख्य रूप से पंजाब रेजिमेंट, राजपूताना राइफल्स तथा ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भर्ती किये जाते थे|

1857 की जनक्रांति में गूजर, रांघड, बंजारा, लोध समुदायों ने आदि बड़े पैमाने पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष किया था| ब्रिटिशराज के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले इन समुदायों को भी अपराधी जाति अधिनियम, 1871 में निरुद्ध किया गया तथा उनकी अपराधिक छवि प्रस्तुत की गई| ब्रिटिश काल में, इसका विपरीत प्रभाव गूजरों की सैन्य भर्ती पर भी पड़ा|

                             III      
वर्तमान काल में गूजर मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट में भर्ती किये जाते हैं| 1947 में राजपूत रेजिमेंट में राजपूत और मुस्लिमो का अनुपात पचास-पचास प्रतिशत था| किन्तु आज़ादी के समय राजपूत रेजिमेंट के 50% मुस्लिम सैनिक पाकिस्तानी सेना में चले गए| इनका स्थान तब पंजाब रेजिमेंट के गूजरो ने ले लिया| इन नव आगुन्तको में विक्टोरिया क्रॉस विजेता हवालदार कमल राम भी थे| वर्तमान में राजपूत रेजिमेंट में राजपूत सैनिक 51 प्रतिशत हैं| संख्या बल की दृष्टी से फिर गूजर सैनिक हैं| राजपूत रेजिमेंट की अधिकांश बटालियनो में राजपूत और गूजर बराबर अनुपात में हैं| कुछ बटालियनो में ब्राह्मण, बंगाली, मुस्लिम आदि भी हैं|

राजपूत रेजिमेंट के अतरिक्त गूजर राजपूताना राइफल्स, जाट रेजिमेंट तथा ग्रेनेडियर रेजिमेंट में भी भर्ती किये जाते हैं| राजपूताना राइफल्स में राजपूताना क्षेत्र (वर्तमान राजस्थान) क्षेत्र से सैनिक भर्ती किये जाते हैं| राजपूताना राइफल्स में राजपूत, जाट, गूजर, अहीर और मुस्लिम बहुसख्या में हैं| जाट रेजिमेंट में भी सीमित सख्या में गूजर सैनिक हैं| ग्रेनेडियर रेजिमेंट में राजपूत, जाट, गूजर, अहीर, मीणा आदि हैं|

आज के चकाचौंध भरे युग में भी, दूर-दराज़ के ग्रामीण और पहाड़ी अंचलो में बसने वाले कृषक, कई क्षेत्रो में  अर्धघुमंतू पशुपालक गूजर समुदाय के नौज़वान के अन्दर सैनिक बन देश की सेवा करने की की चाह आज भी बरकरार हैं|

सन्दर्भ-

1 ए. एच. बैंस, 1891 की भारतीय जनगणना (जनरल रिपोर्ट), लन्दन, 1893, पृष्ठ 182-208
2. सर जॉर्ज मैकमुन्न (Sir George Macmunn), दी मार्शल रेसिज ऑफ़ इंडिया, लन्दन,
3. विद्या प्रकाश त्यागी, मार्शल रेसिज ऑफ़ अनडिवाइडेड इंडिया, 2009
4. मेजर ए. एच. बिंगले, हिस्ट्री कास्ट्स एंड कल्चर ऑफ़ जाट्स एंड गूजर्स, 1899,
5. मेजर ए. एच. बिंगले, कास्ट हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : जाट्स, गूजर्स एंड अहीर्स, कलकत्ता, 1904
6. बी. एल. कोले ( B L Cole), “हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : राजपूताना क्लासेज, जाट्स, गूजर्स एंड अहीर्स”, शिमला : गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, 1924
7. आर. सी. क्रिस्टी (R C Christie), हैंडबुक्स फॉर दी इंडियन आर्मी : जाट्स, गूजर्स एंड अहीर्स, कलकत्ता: गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, 1937
8. गौतम शर्मा, वैलौर एंड सैक्रिफाइस: फेमस रेजिमेंट्स ऑफ़ दी इंडियन आर्मी, नई दिल्ली, 1989, पृष्ठ 137-138 https://books.google.co.in/books?isbn=817023140X
9. पी. डी. बोनर्जी,  ए हैंडबुक ऑफ़ दी फाइटिंग रेसिज ऑफ़ इंडिया, कलकत्ता, 1899


Friday, August 24, 2018

गूजरघार गौरव – गढ़ी खेडा जवाहर का इतिहास


डॉ सुशील भाटी

आगरा जिले की फतेहाबाद के निकट खेडा जवाहर सिंह नामका एक गाँव हैं, जो ब्रिटिश काल में आगरा के फतेहाबाद और फिरोजाबाद परगनो के ताल्लुकेदार चौधरी लक्ष्मण सिंह का मुख्यालय हुआ करता था| उन्नीसवी शताब्दी के उत्तरार्ध में चौधरी लक्ष्मण सिंह यहाँ मिट्टी की एक विशाल गढ़ी में राजसी ठाट-बाट से रहते थे| गढ़ी लगभग 50 बीघा ज़मीन में निर्मित थी| गढ़ी की विशाल दीवारे थी जिसके चारो कोनो पर चार बुर्ज़ थे| गढ़ी की सुरक्षा के लिए बुर्जो पर तोपे लगी रहती थी| गढ़ी की सुरक्षा के लिए इसकी दीवारों के साथ गहरी खाइयो का निर्माण किया गया था| आज गढ़ी की दीवारे और बुर्ज़ गिर चुके हैं पर इनके अवशेष अभी भी विधमान हैं| उन्नीसवी शताब्दी के पूर्वार्ध में फतेहाबाद में मराठा शासक दौलत राव सिंधिया (1794-1827 ई.) के सैन्य घोड़ो का अस्तबल था| फतेहाबाद तहसील के तारौली गाँव के निवासी कर्नल आर. एस. कांदिल का कहना हैं कि खेडा गाँव में भी पहले मराठो का सैन्य ठिकाना था| जब चौ. लक्ष्मण सिंह फिरोजाबाद और फतेहाबाद के ताल्लुकेदार बने, तब उन्होंने इस स्थान को अपने आधिपत्य में ले लिया और यहाँ वर्तमान गढ़ी का निर्माण करवाया था|

गढ़ी के अवशेषों के बीचो-बीच पक्की लखोरी ईटो से निर्मित चौधरी लक्ष्मण सिंह की महलनुमा हवेली आज भी बुलंदियों के साथ खड़ी हैं, यहाँ आज इनके वंशज चौधरी राघवेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं| लखोरी ईटो से बनी हवेली लाल पत्थर से बने परकोटो से सुसज्जित हैं| परकोटो के स्तम्भ और रेलिंग शानदार नक्काशी से युक्त हैं| हवेली के मेहराबदार मुख्य प्रवेश द्वार की नक्काशी उत्कृष्ट किस्म की हैं|

चौधरी लक्ष्मण सिंह के विषय में बताते हुए, उनके वर्तमान वंशज चौ. राघवेन्द्र सिंह ने उनके समय की एक पीतल निर्मित चपरास प्रस्तुत की| ये देखने में और उपयोग में बेल्ट के बकल जैसी हैं| उन्होंने बताया की चौधरी लक्ष्मण सिंह के चपरासी इन्हें तहसील, कचहरी आदि में लगा कर रखते थे| इन पर ‘चौधरी लक्ष्मण सिंह ताल्लुकेदार परगने फतेहाबाद व फिरोजाबाद सांकिमोनेपैडा 1874’ लिखा हैं|  अतः स्पष्ट हैं कि सन 1874 में फतेहाबाद और फिरोजाबाद परगनों के ताल्लुकेदार थे| वर्तमान फतेहाबाद तथा फिरोजाबाद तहसील में यमुना के दोनों तरफ लगभग गुर्जरों के 60 गाँव हैं, तथा स्थानीय बोलचाल में इस 60 गाँव के क्षेत्र को गूजरघार कहा जाता हैं, जिसका अर्थ हैं - गूजरों का घर| फतेहाबाद कस्बे के पश्चिम में भरापुर गूजराघार का पहला गाँव हैं, इसके पूर्व में यमुना किनारे तक करीब 21 गाँव हैं तथा यमुना पार फिरोजाबाद तहसील में  करीब 38 गाँव गुर्जरों के हैं| फतेहबाद तथा फिरोजाबाद की ताल्लुकेदार होने के नाते ये सभी गाँव चौधरी लक्ष्मण सिंह की ताल्लुकेदारी में आते थे|

चौ. लक्ष्मण सिंह के पूर्वज इस क्षेत्र में दिल्ली से आये थे| फिरोजाबाद क्षेत्र के प्रेमपुर आनंदीपुर गाँव के यतिंदर अवाना अपने बुजुर्गो के हवाले से बताते हैं कि 1192 में तराइन के दूसरे युद्ध में दिल्ली के शासक पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद दिल्ली से काफी लोग उजड़ कर फिरोजाबाद और फतेहाबाद क्षेत्र में बस गए| चौ. लक्ष्मण सिंह रियाना गोत्र के गुर्जर थे, उनके पूर्वज भी सभवतः उक्त प्रव्रजन में दिल्ली क्षेत्र के दौलताबाद गाँव से फिरोजाबाद-फतेहाबाद क्षेत्र में आये थे| वर्तमान में फतेहाबाद क्षेत्र में रियाना गुर्जरों के खेडा जवाहर, सारंगपुर, भरापुर, बाबरपुर, हुमायुपुर तथा हाजी नंगला आदि गाँव हैं| आरम्भ में चौ. लक्ष्मण सिंह के साथी भारामल का फतेहाबाद क्षेत्र में उत्थान हुआ| भारामल किसी मेव राजा के सेनापति थे| भारामल ने फतेहाबाद के पश्चिम में भरापुर गाँव बसाया| भारामल की मृत्यु के उपरांत, ब्रिटिश काल में चौ. लक्षण सिंह फिरोजाबाद और फतेहाबाद परगनों के तालुकेदार बन गए|

1857 के विद्रोह में चौधरी लक्ष्मण सिंह ने फतेहाबाद के निकट बादशाही बाग किले में स्थित तहसील मुख्यालय को अपने अधिकार में ले लिया था तथा क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखी| अराजकता का लाभ उठाते हुए, उन्होंने पिनाहट क्षेत्र को भी अपने अधिकार में ले लिया था| चौ. लक्ष्मण सिंह के अधिकार में सात गढ़ी थी, जिनके माध्यम से वे अपनी ताल्लुकेदारी के प्रबंधन और रख-रखाव करते थे| ये गढ़ियां खेडा, चार बिस्वा, सिलावली, सारंगपुर (गढ़ी जोमदार), मुरावल, ज़रारी और महरा चौधरी गाँवो में स्थित थी| चौ. लक्ष्मण सिंह ने जरारी की गढ़ी का निर्माण यमुना पार से डाकुओ और असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए करवाया था|

चौ. लक्ष्मण सिंह बहुत से सामाजिक कल्याण के लिए बहुत से कार्य किये| अपने साथी भारामल के देहांत के बाद चौ. लक्ष्मण सिंह ने भरापुर में एक बाग़ लगवाया तथा एक शिव मंदिर का निर्माण करावाया जो आज भी विधमान हैं| चौ. लक्ष्मण सिंह ने फतेहाबाद में तत्कालीन सरकारी अस्पताल तथा थाने के लिए जगह दान में दी थी| इसके अतिरिक्त मौजा स्वार में यमुना नदी पर घाट का निर्माण करवाया तथा हाजी नंगला गाँव में कृष्ण मंदिर का निर्माण करवाया|

कालांतर में चौ. लक्ष्मण सिंह के पौत्र चौ. जवाहर सिंह के समय खेडा गाँव उनके नाम से खेडा जवाहर मशहूर हो गया| चौ. जवाहर सिंह के पुत्र चौ. ऐदल सिंह राज़स्व विभाग में उच्च अधिकारी थे| उनका विवाह बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित समथर राजपरिवार में हुआ था| वर्तमान में चौ. राघवेन्द्र सिंह गढ़ी परिसर में अपने स्वर्गवासी पिता चौ. करतार सिंह और माता श्रीमती ललित के याद में ‘चौ. करतार ललित मेमोरियल इन्टर कॉलेज’ चलाते हैं|

                               चौ. लक्ष्मण सिंह की वंशावली

चौ. लक्ष्मण सिंह
 |
चौ. दौलत सिंह
            |           
चौ देवी सिंह
 |
                   चौ. जवाहर सिंह  तथा चौ सौवरन सिंह
 |
चौ. ऐदल सिंह
 |
चौ. करतार सिंह
 |
चौ. राघवेन्द्र सिंह 

सन्दर्भ

1. Rosie Llewelln-Jones, The Great Uprising in India, 1857-58 : Untold Stories, Indian and British, Woodbridge, 2007, p 29  https://books.google.co.in/books?isbn=1843833042

2.  S. B. Chaudhuri, Civil Rebellion In Indian Mutinies (1857-1859), Calcutta, 1957, p 83

3. H. R. Nevill, Agra A Gazetteer, Vol VIII, Allahbad, 1905

4. साक्षात्कार- दिनांक: 30/10/2017, चौ. राघवेन्द्र सिंह,  निवासी ग्राम - खेड़ा जवाहर, तहसील-फतेहाबाद, आगरा|

5. दूरभाष वार्ता दिनांक: 30/10/2017, कर्नल आर. एस. कांदिल, निवासी ग्राम –तारौली, तहसील-फतेहाबाद, आगरा|

6. दूरभाष वार्ता दिनांक: 20/8/2018, श्री यतीन्द्र अवाना, निवासी ग्राम – प्रेमपुर, तहसील तथा जिला  फिरोजाबाद|












Saturday, August 11, 2018

तह्कीके हिन्द में प्रतिबिंबित गुप्त संवत एवं गुप्त काल


डॉ सुशील भाटी

अलबिरुनी (1031 ई.) की पुस्तक तह्कीके हिन्द के अनुसार भारत के लोग ग्यारहवी शताब्दी में श्री हर्ष, बिक्रमादित्य, शक, गुप्त या बल्लब का संवत प्रयोग करते थे|

अलबिरुनी लिखता हैं कि जहाँ तक गुप्त काल संवतका सम्बन्ध हैं, वे लोग (गुप्त शासक), जैसा कि कहा जाता हैं, दुष्ट और शक्तिशाली थे और जब वे ख़त्म हो गए, तब जनता ने इसे चलाया| अलबिरुनी के अनुसार गुप्त और बल्लभ संवत (वल्लभी संवत) एक ही हैं, क्योकि प्राप्त सूचना के अनुसार बल्लभ गुप्त वंश का अंतिम शासक था| बल्लभ अन्हिलवाडा के 30 योज़न दक्षिण में स्थित बल्लभ (वल्लभी) नगर का स्वामी था| अलबिरुनी के अनुसार जो लोग बल्लभ के संवत को प्रयोग करते हैं, वो शक संवत से 241 वर्ष घटा कर इसे प्राप्त करते हैं| बल्लभ गुप्तो में अंतिम शासक था, इसलिए इसलिए गुप्त संवत का आरम्भ भी शक संवत के 241 वर्ष बाद होता हैं|

अलबिरुनी ने 632 ई. में प्रारम्भ होने वाले ईरानी यज्दजिर्द संवत वर्ष 400 के अनुरूप भारतीय संवतो के आगामी वर्षो का उल्लेख इस प्रकार किया हैं बिक्रमादित्य के संवत का वर्ष 1088, शक संवत का वर्ष 953 तथा बल्लभ का संवत, जोकि गुप्त संवत भी हैं, उसका वर्ष 712 |

अलबिरुनी ने तह्कीके हिन्द पुस्तक यज्दजिर्द संवत वर्ष 400 से एक वर्ष पूर्व अर्थात 632+399 = 1031 ई. में लिखी थी| अतः 1031 से 712 घटा कर गुप्त संवत का आरंभिक वर्ष 319 ई. प्राप्त होता हैं| इसी प्रकार 1031 से 953 घटा कर शक संवत का आरंभिक वर्ष 78 ई. प्राप्त होता हैं|

अलबिरुनी के अनुसार गुप्त शासक भारतीय आम जन में अलोकप्रिय थेछठी शताब्दी के पूर्वार्ध में  गुप्तो का पतन हो गया| इनके पतन के लगभग 500 वर्ष बाद अलबिरुनी भारत आया तथा भारत में प्रचलित संवतो के विषय में जानकारी जुटाते वक्त लोगो ने, उसे गुप्तो के विषय में प्रचलित धारणा के विषय में, बताया कि गुप्त शासक दुष्ट और शक्तिशाली थे, उनके शासन का अंत होने पर आमजन ने प्रसन्नता में गुप्त संवत चलाया| अतः अलबिरुनी के अनुसार गुप्तो के साम्राज्य के अंत से जनता को उनके उत्पीडन से मुक्ति मिल गई तथा इस घटना को एक समय विभाजक रेखा तथा नए युग की शुरुआत मानते हुए भारतीय जनमानस ने प्रसन्नता में गुप्त संवत आरम्भ किया| अलबिरुनी की गुप्तो की अलोकप्रियता के विषय में दी गई जानकारी को इस तथ्य से भी बल मिलता हैं कि हर्षवर्धन (606-647 ई.) के दरबारी कवि बाणभट्ट ने भी अपनी हर्षचरित नामक पुस्तक में मालवा के एक दुष्ट गुप्त राजा (दुरात्मा मालवराजेन) का उल्लेख किया हैं| गुप्तो के शासन के 500 वर्ष बाद भी प्रचलित उनकी अलोकप्रियता सम्बंधित, यह नकरात्मक जनधारणा, जिसका उल्लेख अलबिरुनी ने किया है, इतिहासकार वी. ए. स्मिथ द्वारा प्रतिपादित इस संकल्पना का खंडन करती हैं कि गुप्त काल प्राचीन भारत का स्वर्ण युग हैं’ |
सन्दर्भ

1.       जॉन ऍफ़ फ्लीट, कोर्पुस इनस्क्रिप्टशनम इन्डिकेरम खंड III, कलकत्ता, 1888 प 17-40

2.       डॉ शिवस्वरुप सहाय, भारतीय पुरालेखो का अध्ययन, प 321

3.       अपर्णा शर्मा, भारतीय संवतो का इतिहास,1994

4.       उदय नारायण रॉय, गुप्त राजवंश तथा उनका युग, 1977  

5.       शिव कुमार गुप्ता, भारत का राजनैतिक इतिहास, 1999,

6.       रामवृक्ष सिन्हा, गुप्तोत्तर कालीन राजवंश, 1982 


Sunday, June 24, 2018

गुप्त राजवंश और बौद्ध धर्म

डॉ सुशील भाटी


चीनी बौद्ध तीर्थ यात्री ईत्सिंग (672 ई.) के अनुसार महाराज श्रीगुप्त (240-380 ई.) ने चीनी बौद्ध तीर्थ यात्रियों के लिए, मृगशिखावान नामक स्थान पर एक मंदिर का निर्माण करवाया था, तथा इसके रख-रखाव के लिए 24 गाँव भी दान में दिए थे| इस मंदिर के अवशेष ईत्सिंग ने अपनी भारत यात्रा के दौरान स्वयं देखे थे| इत्सिंग ने मगध देश में श्रीगुप्त के विषय में ये सभी बाते सुनी थी| श्रीगुप्त को गुप्त वंश का संस्थापक माना जाता हैं|

गुप्त सम्राट समुन्द्रगुप्त (335- 380 ई.) के शासनकाल में श्री लंका के शासक मेघवार्मन ने बौद्ध गया में एक बौद्ध मठ का निर्माण करवाया था|

चीनी बौद्ध तीर्थ यात्री फाहियान (405-11 ई.) गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (380-415 ई.) के समय भारत आया था, तथा उसने आर्यवृत (उत्तर भारत) के सभी राजाओ को सद्धर्म (बौद्ध धर्म) का श्रद्धालु बताया थ| चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य उत्तर भारत का सम्राट था|

हेन सांग (629-45 ई.) के अनुसार पांच राजाओ ने नालंदा में पांच (बौद्ध) संघारामो का निर्माण करवाया| ये सम्राट शक्रादित्य, बुद्धगुप्त, तथागत गुप्त, बालादित्य और वज्र थे|  हेन सांग के अनुसार शक्रादित्य ने सबसे पहले नालंदा में एक संघाराम का निर्माण करवाया था| उसके पश्चात उसके पुत्र बुध गुप्त तथा पौत्र तथागत गुप्त ने भी संघाराम का निर्माण कराया| शक्र को महेंदर भी कहते हैं, तथा गुप्त सम्राट कुमारगुप्त I (415-55 ई.) की उपाधी महेंदर थी, इसलिए बहुत से इतिहासकारों ने उपरोक्त शक्रादित्य की पहचान कुमारगुप्त प्रथम के रूप में की हैं, तथा उसे नालंदा के प्रसिद्ध बौद्ध विश्विद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया हैं| हेन सांग द्वारा उल्लेखित, नालंदा विश्विद्यालय के संरक्षक शासक बुद्धगुप्त, बालादित्य आदि का नाम गुप्त राजाओ की सूची में भी आता हैं| हेन सांग के अनुसार हूण सम्राट मिहिरकुल (502-42 ई.) का युद्ध जिस (गुप्त सम्राट) बालादित्य से हुआ वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था| यह बालादित्य वस्तुतः गुप्त शासक नरसिंह बालादित्य हैं| मंजूश्रीमूलकल्प (800 ई.) के अनुसार भी नरसिंह गुप्त बौद्ध धर्म का अनुयायी था तथा वह बाद बौद्ध साधु बन गया था| हेन सांग के अनुसार उसका पुत्र वज्र के ह्रदय में बौद्ध धर्म के लिए गहरी आस्था थी तथा उसने भी एक संघाराम का निर्माण करवाया था|

अतः चीनी बौद्ध तीर्थ यात्रियों के विवरण के अनुसार गुप्त सम्राट बौद्ध धर्म के समर्थक थे तथा उन्होंने नालंदा में बौद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना में अतिशय सहयोग प्रदान किया| गुप्त काल में बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ तथा बुध की अनेक मूर्तिया स्थापित हुई| गुप्त काल में बुद्ध की प्रतिमा बनाने वाले मथुरा कला और सारनाथ कला केन्द्रों का भी अभूतपूर्व विकास हुआ| गुप्तकालीन सारनाथ में बुध की सर्वश्रेष्ठ मूर्तिया का निर्माण हुआ| गुप्तकाल में उनके साम्राज्य के अंतर्गत स्थित कुशीनगर में बुद्ध के निर्वाण स्तूप का विस्तार किया गया तथा वहां एक ‘बुद्ध का निर्वाण मंदिर’ भी स्थापित किया गया| गुप्त काल में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशिया में बौद्ध कला का व्यापक प्रसार हुआ|

चीनी बौद्ध तीर्थ यात्रियों के विवरणों के अतरिक्त अन्य साक्ष्यो पर दृष्टी डालने पर ऐसा प्रतीत होता हैं कि आरम्भिक गुप्त सम्राट वैदिक तथा पौराणिक-वैष्णव धर्म के अनुयायी थे| किन्तु जैसा चीनी बौद्ध तीर्थ यात्रियों के विवरणों से स्पष्ट हैं कि बौद्ध धर्म से भी उन्हें लगाव और सहानुभूति थी| कुमारगुप्त प्रथम के समय से उन पर बौद्ध धर्म का प्रभाव बढ़ने लगा| तोरमाण और मिहिकुल द्वारा हूण साम्राज्य की स्थापना के समय वो बौद्ध धर्म के अनुयायी थे|

गुप्त काल के बाद बौद्ध धर्म ने एक विशिष्ट और संगठित धर्म के रूप में प्रभावी नहीं रहा| हेन् सांग बताता हैं कि हूण सम्राट मिहिरकुल ने भारत में बौद्ध धर्म को बहुत भारी नुकसान पहुँचाया|  कल्हण ने बारहवी शताब्दी में राजतरंगिणी” नामक ग्रन्थ में कश्मीर का इतिहास लिखा हैं| कल्हण मिहिरकुल हूण को ब्राह्मणों के समर्थक शिव भक्त के रूप में प्रस्तुत करता हैं| वह कहता हैं कि मिहिरकुल ने 1000 गाँव ब्राह्मणों को दान में दिए तथा कश्मीर में मिहिरेश्वर शिव मंदिर का निर्माण करवाया|
सन्दर्भ

1. राधाकुमुद मुख़र्जी, गुप्त साम्राज्य, 1997

2. दी गुप्त पोलिटी,

3 रोशन दलाल, दी रिलिजन ऑफ़ इंडिया: ए कनसाइज़ गाइड तो नाइन मेजर फैथ्स, 2010https://books.google.co.in/books?isbn=0143415174

4. सुकुमार दत्त, बुद्धिस्ट मोंक्स एंड मोनास्ट्रीज ऑफ़ इंडिया

 5. हू फूओक, बुद्धिस्ट आर्किटेक्चर

6. फ्रेड एस क्लेंएर , गार्डनरस आर्ट्स थ्रू दी एजिस: नॉन वेस्टर्न पर्सपेक्टिव्सhttps://books.google.co.in/books?isbn=0495573671


Friday, June 22, 2018

गुर्जिस्तान

डॉ सुशील भाटी

विश्व में अनेक स्थानों के नाम गुर्जिस्तान रहे हैं| इतिहाकर कैम्पबेल और डी. आर. भंडारकर इन गुर्जिस्तानो को गुर्जरों की उत्पत्ति, आधिपत्य और प्रव्रजन से जोड़कर देखते हैं| विद्वानों ने इस प्रसंग में चार गुर्जिस्तानो का उल्लेख किया हैं|

1. मध्य एशिया में श्वेत हूणों की राजधानी बादेघिज़ (Badeghiz) के समीप स्थित गुर्जिस्तान| ताबारी ने लिखा हैं कि सासानी शासक नौशेरवान ( 537- 79 ई.) बल्ख की तरफ बढ़ा और उसने तुखारिस्तान और गुर्जिस्तान को जीत लिया| उसके अनुसार गुर्जिस्तान के उत्तर में मर्व (Merv) पूर्व में गोर पश्चिम में हेरात और दक्षिण में ग़ज़नी थे| यह स्थान हेन सांग (630 ई.) द्वारा वर्णित जुज़गन (Juzgana) हो सकता हैं| इब्न खुर्ददब (912 ई.) ने बादेघिज़ (Badeghiz) के बाद गुर्जिस्तान का उल्लेख किया हैं|

2. अविभाजित पंजाब के स्वात जिले में स्थित गुर्जिस्तान| वर्तमान में यह उजरिस्तान कहलाता हैं| 

3 ग़ज़नी के समीप स्थित गुर्जिस्तान

वर्तमान में दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान में हेलमंद नदी के किनारे एक गुजरिस्तान हैं| तथा यहाँ एक गूजरी खाशी गाँव भी हैं| एलेग्जेंडर कनिंघम ने इस गुजरिस्तान नगर की संगति हेन सांग द्वारा उल्लेखित हो सों लो नगर से की हैं, जोकि गजनी (हो सी ना) के साथ-साथ उस समय दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान क्षेत्र की दूसरी राजधानी था| हेन सांग ने दक्षिण पश्चिम अफगानिस्तान स्थित अरकोसिया राज्य का वर्णन किया हैं| उसके अनुसार हेलमंद नदी इस राज्य से बहती थी| इसकी दो राजधानी थी, हो सी ना और हो सों लो| कनिंघम ने हो सी ना की पहचान गजनी से तथा हो सों लो की पहचान गूजर अथवा गुर्जिस्तान से की हैं| इस से भी आगे बढ़कर वह हो सों लो की पहचान टोलेमी (100-170 ई.) द्वारा वर्णित अरकोसिया के पश्चिमिओत्तर में स्थित ओज़ल नगर से की हैं जोकि लगभग वही स्थान हैं जहाँ आधुनिक गुजरिस्तान हैं| अतः कनिंघम के अनुसार हेलमंद किनारे स्थित आधुनिक गुजरिस्तान (गूजर) हेन सांग का हो सों लो और टोलेमी का ओज़ल हैं|

भारतीय जनगणना, 1911 के अनुसार हजारा के पश्चिम तथा गजनी के निकट स्थित दोनों गुर्जिस्तानो में अभी भी गुर्जरों की आबादिया हैं|

4. वर्तमान यूरोप स्थित जोर्जिया देश को उसके पडोसी देश तुर्की और ईरान में गुर्जिस्तान बोला जाता रहा हैं| ग्यारहवी-बारहवी शताब्दी में सीरियाई भाषा में गुर्जानी/ गुर्जियान कहा जाता था| रुस के लोग इसे ग्रुजिया कहते हैं| जोर्जिया के लोग गुर्जी कहलाते हैं| जॉर्जियन अकैडमी ऑफ़ साइंस के प्रो. जोर्जी चोगोशविली ( Prof. Georgi Chogoshvili ) तथा जॉर्जियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ जियोग्राफी के प्रो. लेवन मरुअशविली  (Prof Levan Maruashvili) के अनुसार गुर्जरों और जोर्जिया निवासियों के बीच उल्लेखनीय समानताये हैं| ये समानताए दोनों की समान उत्पत्ति या सांझी सांस्कृतिक विरासत की तरफ इशारा कर रही हैं|

गुर्जरों के गुर्जिस्तान सम्बन्ध पर और अधिक शोध की जरुरत हैं| सांग (629-$5) द्वारा वर्णित गुर्जर देश से पहले 537- 79 ई में गजनी के उत्तर और गोर के पूर्व में आधुनिक अफगानिस्तान में  एक गुर्जिस्तान विधमान था| 

सन्दर्भ

1 डी. आर. भण्डारकरफारेन एलीमेण्ट इन इण्डियन पापुलेशन (लेख)इण्डियन ऐन्टिक्वैरी खण्डX L 1911
2 जे.एम. कैम्पबैलदी गूजर (लेख)बोम्बे गजेटियर खण्ड IX भाग 2, बोम्बे, 1899
3 डी. आर. भण्डारकरगुर्जर (लेख)जे.बी.बी.आर.एस. खंड 21, 1903
4 राम शरण शर्माइंडियन फ्यूडलिज्मदिल्ली, 1980
5 जी. ए. ग्रीयरसनलिंगविस्टिक सर्वे ऑफ इंडियाखंड IX  भाग IV, कलकत्ता, 1916
6 डी. आर. भण्डारकर, सम आस्पेक्ट्स ऑफ़ ऐनशिएन्ट इंडियन कल्चर,1989
7. सेन्सस ऑफ़ इंडिया 1911, खंड 29, इशू 1
8. ओ सी हांडा, टेक्सटाइल, कोसट्यूम एंड ओर्नामेंट ऑफ़ वेस्टर्न हिमाल्यास, 1998
https://books.google.co.in/books?isbn=8173870764
9 लुडविग डब्लू. ऐडामेक(संपादक), हिस्टोरिकल एंड पोलिटिकल गजेटियर ऑफ़ अफगानिस्तान, खंड 2, ऑस्ट्रिया, १९७३,.प 98
https://books.google.co.in/books?id=qPVtAAAAMAAJ